प्रदेश में महिला अत्याचार चरम पर, अपराधी बेखौफ: करन माहरा।

रानीखेत (सतीश जोशी):
उत्तराखंड में भाजपा राज में महिलाओं के साथ अत्याचार चरम पर हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उक्त बात अपने गृह नगर दौरे पर रानीखेत पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहीं।
पत्रकार वार्ता के में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में विगत 1 वर्ष में महिलाओं के साथ दुराचार और अत्याचार के मामले अत्यधिक बड़े हैं। प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जिन्हें सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में रातों रात 19 घोड़ों में लादकर मन्दिर का 200 किलो सोना ले जाया गया। लेकिन अचानक 23 किलो सोना होने की बात कही गई। भगवान जानता है कहां की कौन सी वह एजेंसी थी जिसने 23 किलो सोने का पानी चांदी में चढ़ाया। इसकी पुष्टि भी आज तक सरकार द्वारा नहीं की गई है। उनका कहना था कि तराई में पूर्व में हुई वर्षा से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। लेकिन वर्तमान समय तक पीड़ित किसानों को कोई भी राहत राशि नहीं दी गई है। उपर से अब उन पीड़ित किसानों का धान बिचौलिए ओने पौने दामों पर खरीद रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार के संरक्षण में खनन का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लेकिन सरकार जान बूझकर मौन सादे हुए हैं। उत्तराखंड की जनता इस भ्रस्ट सरकार से तंग आ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2024 के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसके लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन कर लिया गया है। वह स्वयं घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही वर्तमान सरकार के कारनामों से भी आम जनता को अवगत करा रहे हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर कांग्रेस जागरूकता अभियान भी चलाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कमेटी सदस्य कैलाश पांडे , ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पंवार, कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी, गोविंद सिंह बिष्ट, नेहा माहरा, कुसुमलता जोशी, यतीश रौतेला, कमलेश बोरा, महेश आर्य, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्धीकी, अगस्त लाल शाह, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!