Home / पुलिस / प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार…

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार…

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल पुत्र चंद्रभान पाल ने थाना सिडकुल में लिखित शिकायत देकर बताया कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है।
शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 221/2026 के तहत बीएनएस की धारा 351(2) और 352 में अभियोग दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को सौंपी गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी अतीक अहमद पुत्र शमशुल हसन निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!