Home / मुख्य ख़बर / सप्तऋषि हाईवे बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एसडीएम हरिद्वार करेंगे जांच…

सप्तऋषि हाईवे बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एसडीएम हरिद्वार करेंगे जांच…

हरिद्वार। सप्तऋषि के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई थी, जबकि 36 लोग घायल हुए थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सप्तऋषि क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक संख्या UK08 CB8077 और यात्री बस संख्या AR06C 9063 की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर श्रीराम ढाबा में जा घुसा।
बस में राजस्थान से आए करीब 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 36 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेला चिकित्सालय भेजा गया। उपचार के दौरान एक महिला यात्री की मृत्यु हो गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर पांच दिनों के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!