Home / पुलिस / ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग कर रहे दो आरोपित गिरफ्तार…

ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग कर रहे दो आरोपित गिरफ्तार…

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों और हुड़दंगियों पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कनखल पुलिस ने 25 मई 2026 को लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले दो आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपितों में नीरज पाल पुत्र सतपाल निवासी जियापोता, कोतवाली कनखल हरिद्वार तथा दीपक कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी माया बिहार जगजीतपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वार शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जसबीर चौहान और कांस्टेबल रधुवीर सिंह कण्डारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!