हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार / लक्सर। मॉडिफाइड साइलेंसरों/ तेज पटाखे की आवाज करने वाले वाहनों का प्रयोग कर राहगीरों को डराने की मिल रही शिकायतों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त कदम उठाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश के क्रम में बुधवार को पुलिस टीम द्वारा बुलेट वाहन पर सवार तीन युवकों हरविंद्र, अमन, अभिषेक शर्मा को मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालकर व प्रेशर हार्न बजाकर आम जनता में दहशत का माहौल करने के जुर्म में लक्सर मार्केट के पास से पकडा गया व तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकल को सीज किया गया।
आरोपी युवकों का विवरण…
01. हरविंद्र पुत्र ललित कुमार, निवासी मुण्डाखेडा कलां लक्सर।
02. अमन कुमार पुत्र सतीश कुमार, निवासी ग्राम खण्डंजा लक्सर।
03. अभिषेक शर्मा पुत्र उमाकांत शर्मा, निवासी ग्राम अलावलपुर लक्सर।
