
हरिद्वार / कनखल। दिनांक 23 मई 2025 को वादिया निवासी जगजीतपुर ने थाना कनखल पर लिखित तहरीर दी कि विमल सैनी उर्फ सैंकी पुत्र महेश कुमार नि. बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार व विकास सैनी पुत्र महेश सैनी नि. उपरोक्त के द्वारा वादिया के साथ फोन पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी जिसके आधार पर थाना कनखल पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
जनपद में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया थाना उक्त सम्बन्ध में पुलिस प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा पुलिस टीम को निर्देशित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आदेश दिये उक्त क्रम मे पुलि टीम द्वारा बुधवार 28 मई 2025 को आरोपियों के मकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकडा गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपी…
1- विमल सैनी उर्फ सैंकी पुत्र महेश कुमार, नि. बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार।
2- विकास सैनी पुत्र महेश सैनी, नि. उपरोक्त।
पुलिस टीम…
1- अ.उ.नि. ललित मोहन अधिकारी।
2- हे.कां. शूरबीर सिंह।
3- कां. दीपक कुमार।
4- कां. उमेद सिंह।
