बहादराबाद टोल प्लाजा पर हुए झगड़े में 06 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार के थाना बहादराबाद में सुबह करीब 7:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि टोल प्लाजा बहादराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है, सूचना मिलने पर तत्काल दिवस अधिकारी उप निरीक्षक हेमदत भारद्वाज ने चेतक कर्मगणों को मौके पर भेजा। मौके पर पुलिस को दो पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते मिले, पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की जा रही थी। इस संबंध में उभय पक्षों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। संघेय अपराध के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा टोल प्लाजा के 06 कर्मियों को सुसंगत धाराओं/ शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण…

  1. अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह, नि. ग्राम छतौनी, थाना परसपुर, जिला गोण्डा उ.प्र., हाल निवासी टोल प्लाजा बहादराबाद, उम्र 28 वर्ष।
  2. अर्पन कुमार पुत्र वशिष्ठ नि. विभूति खण्ड, थाना गोमतीनगर, जिला लखनऊ उ.प्र., हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद।
  3. तुषार पुत्र रविशंकर नि. हाउंसिग बोर्ड कालोनी कोतवाली, जिला धौलपुर राजस्थान, हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद, उम्र 20 वर्ष।
  4. अभिषेक पुत्र राजभान सिहं, नि. रुहाना थाना, जिला अशोकनगर म.प्र., हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद, उम्र 20 वर्ष।
  5. रोहित पुत्र गजेन्द्र सिहं नि. सिमली थाना माली, जिला औरंगाबाद, बिहार, हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद, उम्र 27 वर्ष।
  6. असलम खान पुत्र सैय्यद अली, नि. अक्खीपुरा, थाना मकराना, जिला नागौर राजस्थान, हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद, उम्र 23 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम…

1. उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज।
2. का. गुरमीत सिंह।
3. का. हरजिन्दर सिंह।
4. का. बारुदत्त जोशी।
5. का. मुकेश नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!