Home / मुख्य ख़बर / धर्मसाहित्य स्थापना हेतु तीन दिवसीय प्रथम पुरोहित प्रशिक्षण शिविर…

धर्मसाहित्य स्थापना हेतु तीन दिवसीय प्रथम पुरोहित प्रशिक्षण शिविर…

हरिद्वार। रविवार को “धर्म संस्थापक संघ” के प्रांगण में सनातन धर्म पुनर्स्थापना अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के विभिन्न प्रदेशों से आए तथा धर्म साहित्य स्थापना एवं पुरोहित प्रशिक्षण हेतु तत्पर सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
शिविर की अध्यक्षता एवं दिशा निर्देशन अरविन्द “अंकुर” ने किया।
शिविर के प्रथम दिन अभियान के परिचय के क्रम में सर्वप्रथम रंजना मिश्रा द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन दिया गया। तत्पश्चात डॉ. अशोक काबरा द्वारा धर्म संस्थापक संघ का परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद संदेश शर्मा द्वारा धर्म स्थापना अभियान का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात शीला राय द्वारा साहित्य स्थापना अभियान का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही अरविन्द “अंकुर” द्वारा सनातन धर्म एवं सनातन धर्म साहित्य के महत्व, आवश्यकता, सनातन धर्म साहित्य के लेखन, मुद्रण, प्रकाशन, वितरण आदि बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए धर्म संस्थापक संघ की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव, चन्द्रसेन शर्मा, रविन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, निशान्त चौधरी, शशांक साहू, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप बर्मन, अनुराग तिवारी, सुधीर कुमार आदि संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!