Home / मुख्य ख़बर / हरिद्वार में कोषागार कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, नरेंद्र सिंह नेगी बने अध्यक्ष…

हरिद्वार में कोषागार कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, नरेंद्र सिंह नेगी बने अध्यक्ष…

हरिद्वार। कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार को हरिद्वार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, गुरुकुल कांगड़ी में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया, जिसमें नरेंद्र सिंह नेगी को प्रांतीय अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी को प्रांतीय मंत्री चुना गया।
अधिवेशन का आयोजन संगठन के हरिद्वार जिला अध्यक्ष विकास कुमार त्यागी एवं जिला मंत्री विनय कुमार सैनी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिवेशन के दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयुक्त पीसी सैनी एवं सहायक चुनाव आयुक्त राजीव गुप्ता की देखरेख में संपन्न कराई गई। निर्वाचन के बाद घोषित परिणामों में नरेंद्र सिंह नेगी को प्रांतीय अध्यक्ष, दिवाकर कोठारी को प्रांतीय मंत्री, प्रदीप ध्यानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा तनुजा बहुगुणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) चुना गया।
इसके अलावा विजयपाल चौहान को उपाध्यक्ष, देवेंद्र गौड़ को कोषाध्यक्ष और अरविंद कुमार को ऑडिटर निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रजनीश गुप्ता ने किया। अधिवेशन में मोहित पाल, पंकज गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा, योगेश गुप्ता, सुशील जोशन, चाहत जोशी और महावीर त्यागी सहित संगठन के अनेक सदस्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिवेशन में संगठन की एकता, आपसी सहयोग और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। आयोजकों ने अधिवेशन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!