Home / मुख्य ख़बर / सात अखाड़ों का समर्थन मेरे साथ -श्रीमहंत डॉ.रविंद्रपुरी।

सात अखाड़ों का समर्थन मेरे साथ -श्रीमहंत डॉ.रविंद्रपुरी।

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुछ संतों द्वारा गठित की गयी अखाड़ा परिषद का कोई आधार नहीं है। वे अखाड़ा परिषद के विधिवित रूप से चुने गए अध्यक्ष और श्रीमहंत हरि गिरी महामंत्री हैं। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उन्हें 13 में से 07 अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है। जिनमें निरंजनी, जूना, अग्नि, आह्वान, आनंद के अलावा निर्मल अखाड़े के श्रीमहंत रेशम सिंह और श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघुमुनि का समर्थन उनके साथ है। दो अन्य अखाड़े भी जल्द ही साथ आने वाले हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के बाद हरिद्वार कुंभ मेला भी उनकी अध्यक्षता में ही भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। सभी अखाड़े मिलकर हरिद्वार कुंभ मेला, नासिक महाकुंभ और उज्जैन सिंहस्थ कुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ संत जगतगुरू चक्रपाणी महाराज और आचार्य प्रमोद कृष्णनम् के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!