स्वामी देवेंद्र बने अखिल भारतीय सनातन परिषद पुर्तगाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में परिषद का विस्तार देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी होने लगा है इसी क्रम में सूर्यवंशी अखाड़ा परिषद के अंतरराष्ट्रीय आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्र महाराज को यूरोपियन पुर्तगाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह विश्व में सनातन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय कार्यालय पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार बत्रा ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि सूर्यवंशी अखाड़ा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्र महाराज को यूरोपियन पुर्तगाल राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूर्यवंशी अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर डॉ. संजीव महाराज को मेरठ जनपद का संयोजक बनाया गया है। महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वरानंद योगेश्वर महाराज को गाजियाबाद जनपद का संयोजक नियुक्त किया है। महामंडलेश्वर महंत डॉ. जोगेंद्र नाथ को सहारनपुर जनपद के संयोजक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी हैं।
इस मौके पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और सनातन को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय सनातन परिषद का गठन किया गया था। जो अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विस्तार ले रही है। देश विदेशों में सनातन धर्म के के प्रचार प्रसार के लिए परिषद काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारी सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और सनातन को मजबूती प्रदान करेंगे। यूरोपियन पुर्तगाल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्र महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में सनातन की पताका फहराया जाएगा। इसके लिए पूरी निष्ठा कर्मठता से कार्य किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में सनातन परिषद के जरिए विश्व भर में सनातन का प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा, अविक्षित रमन, प्रचार प्रसार सचिव सतीश वन, राष्ट्रीय सदस्य राजबीर सिंह कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मानवेंद्र कसाना, बासु सिंह, गुलजारी लाल, सुनील प्रजापति, विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!