Home / मुख्य ख़बर / डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को मिल रहा त्वरित नि:शुल्क उपचार…

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को मिल रहा त्वरित नि:शुल्क उपचार…

हरिद्वार। पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है, जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं तथा आज कांवड़ यात्रा के आठवें दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का जिसमें 20850 शिवभक्तों का नि:शुल्क उपचार किया गया है। अब तक कांवड़ यात्रा पर 01 लाख 08 हजार 04 सौ 17 शिवभक्तों का नि:शुल्क उपचार किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार 05 मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई हैं जिनके माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।
जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!