Home / मुख्य ख़बर / गंगा के तेज बहाव में डूब रहे कांवड़िए को जल पुलिस ने बचाया, देवदूत बने जवान सन्नी…

गंगा के तेज बहाव में डूब रहे कांवड़िए को जल पुलिस ने बचाया, देवदूत बने जवान सन्नी…

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में स्नान करते समय हादसों को रोकने के लिए तैनात जल पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही है। शुक्रवार सुबह जोधपुर भवन के सामने गंगा के तेज बहाव में डूब रहे हरियाणा से कांवड़ लेने आए एक कांवड़िए को जल पुलिस के जवान ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी राजू गंगा स्नान के दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस के जवान सन्नी ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल गंगा में रेस्क्यू अभियान शुरू किया और राजू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय रहते हुए जल पुलिस की सक्रियता से कांवड़िए की जान बच गई। सकुशल बाहर आने के बाद राजू ने जल पुलिस के जवान सन्नी और पुलिस टीम का आभार जताया।
कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा घाटों पर जल पुलिस की टीमें लगातार तैनात हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!