टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत की कामना को लेकर संतों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक…

हरिद्वार। शनिवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर साधु-संतो में खासा उत्साह है। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में साधु-संतो ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भारतीय टीम की जीत की कामना की।
बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच आज शनिवार रात 8:00 बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। 17 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था और टीम इंडिया के पास 2007 के बाद अब फिर से वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय टीम के लिए देशभर में दुआएं की जा रही है। हरिद्वार के साधु-संतों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर भारतीय टीम की जीत की कामना की है। महामंडलेश्वर संतोषानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर शिव प्रकाश, सामाजिक सेना के अध्यक्ष विनोद महाराज, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक, आचार्य ललितानंद, कथाव्यास आचार्य गिरीश मिश्रा एवं अन्य संतों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!