Home / मुख्य ख़बर / रोटरी हरिद्वार ने कांवड़ मेले में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प, जूस वितरण अभियान भी जारी…

रोटरी हरिद्वार ने कांवड़ मेले में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प, जूस वितरण अभियान भी जारी…

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की सेवा में जुटे रोटरी क्लब हरिद्वार ने अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। क्लब करीब एक लाख जूस की बोतलों के वितरण के अपने संकल्प को लगातार पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
मेडिकल कैम्प में श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी स्वास्थ्य जांच, मांसपेशियों के दर्द से राहत के लिए पेन रिलीफ स्प्रे तथा छोटी-मोटी चोटों के उपचार और पट्टी की समुचित व्यवस्था की गई। शिवभक्तों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसका लाभ उठाया।
रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. नीलमाधव साहू स्वयं इस सेवा अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके साथ क्लब के सचिव रोटेरियन धर्मेन्द्र मान्धाता, उपाध्यक्ष रोटेरियन गंगाधर नायक, रोटेरियन विवेक मिश्रा, रोटेरियन अंकुर मित्तल, पीपी रोटेरियन बृज मोहन गुप्ता, रोटेरियन निखिल गर्ग सहित अनेक सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने बताया कि रोटरी हरिद्वार का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कांवड़ यात्री की यात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सहज बनाना है। उन्होंने कहा कि रोटरी का प्रत्येक सदस्य समाज सेवा के इस संकल्प को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए सदैव तत्पर रहता है।
रोटरी हरिद्वार ने अपने सेवा अभियान के माध्यम से एक बार फिर यह संदेश दिया कि “सेवा ही रोटरी का धर्म है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!