Home / राजनीति / धूमधाम से मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का जन्मदिन, नन्हे बच्चों संग बांटी खुशियां…

धूमधाम से मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का जन्मदिन, नन्हे बच्चों संग बांटी खुशियां…

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का जन्मदिन सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा सेवा कार्यों को नई दिशा मिल रही है। जिला कार्यालय में मिठाई बांटकर सभी ने खुशी का इजहार किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इसके बाद जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बहादराबाद स्थित वात्सल्य वाटिका पहुंचकर बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को कॉपियां, रंग, फल और मिठाइयां वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ने पूरे आयोजन को भावुक और यादगार बना दिया।
इस अवसर पर आशुतोष शर्मा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित बच्चों के साथ खुशियां बांटना ही जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। सेवा, स्नेह और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया यह आयोजन समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव का संदेश देता है।
कार्यक्रम में मनोज गर्ग, लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, प्रीति गुप्ता, उज्ज्वल पंडित, धर्मेंद्र चौहान, प्रेम शंकर पिंकी, सूर्यकांत सैनी, रितु ठाकुर, अरविंद कुशवाहा, विशाल मुखिया, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, सुबोध राकेश, लोकेश पाल, विपिन शर्मा, मनन, विशु पारस, विकास खटना, प्रताप प्रधान, हितेश चौहान, दीपांशु शर्मा, संदीप मेहता, डॉ. प्रदीप चौधरी, ओ.पी. सिंह, उमेश पाठक, रेशु चौहान, संदीप सिंह, राशदीप, कमल शर्मा, नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!