
हरिद्वार। रोटरी हरिद्वार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। बुधवार को पीपी रो. ब्रज मोहन गुप्ता के नेतृत्व में रोटरी टीम ने एसएमजेएन कॉलेज, हरिद्वार के प्रांगण में व्यापक पौधारोपण किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर डॉ. सुनील कुमार बतरा, कॉलेज स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। रोटरी टीम ने मिलकर लगभग 200 पौधे लगाए। इनमें नीम, अमरूद, बरगद, गिलोय एवं अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।
पौधारोपण अभियान में पंजाबी महासभा ने भी सक्रिय सहयोग दिया और वाहन एवं पौधे उपलब्ध कराए।
रोटरी हरिद्वार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक पीपी रो. ब्रज मोहन गुप्ता द्वारा लगाए गए पौधों की कुल संख्या इस रोटरी वर्ष में 1667 तक पहुँच गई है।
