Home / मुख्य ख़बर / एसबीआई ने कैंप लगाकर लोगों को दी योजनाओं की जानकारी…

एसबीआई ने कैंप लगाकर लोगों को दी योजनाओं की जानकारी…

हरिद्वार। वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राम पंचायत टिहरी विकास नगर, पथरी, हरिद्वार में वित्तीय समावेशन सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप में कई स्थानीय लोग सम्मिलित हुए।

इन कैंपों में प्रतिभागियों को री-केवाईसी प्रक्रिया, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, नामांकन की प्रक्रिया और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) और प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) — की जानकारी दी गई। पात्र प्रतिभागियों के खाते मौके पर ही री-केवाईसी कर अपडेट किए गए और उन्हें संबंधित योजनाओं में नामांकित भी किया गया।

कैंप में प्रमुख अतिथि के रूप में दीप्ति अग्रवाल, बैंक लोकपाल (RBI), धीरज अरोड़ा, सहायक महाप्रबंधक (RBI), दिनेश कुमार गुप्ता, लीड जिला प्रबंधक हरिद्वार और नीलिमा, प्रबंधक (SBI) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!