विवेकानंद जयंती पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समाज को जीवन का मार्ग दिखाया है। सभी को उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिये। उन्होंने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौहार्द के साथ पर्व को मनाएं।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने उन्हें नमन किया। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्‍म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्‍होंने विश्व में भारत के अध्यात्म का डंका बजाया। स्‍वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर, 1893 को अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन सभा में भाषण दिया, जिसके बाद भारत को पूरी दुनिया के सामने आध्यात्म के केंद्र के तौर पर देखा जाने लगा। स्‍वामी विवेकानंद के विचारों ने युवाओं को सफलता का रास्‍ता दिखाया है। इसके अलावा बेलूर मठ से स्‍वामी विवेकानंद का गहरा संबंध रहा है। यह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। इसकी स्थापना उन्‍होंने रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं में गहरी आस्था रखने वाले साधु-संन्यासियों को संगठित करने के लिए 01 मई, 1897 में की थी, ताकि रामकृष्ण परमहंस के उपदेशों को आम लोगों तक पहुंचाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!