आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब तस्करों पर नेहरू कालोनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंचल डेरी तिराहे से पिकअप वाहन नम्बर UK07CB/5930 में अवैध रूप से 150 पेटी देशी जाफरान व माल्टा शराब को परिवहन करते हुये 01 अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 127/24 धारा 60/72 EX ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण…

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि प्रदीप नाम के व्यक्ति ने उसे उक्त शराब हर्रावला शराब के ठेके से दी थी, जिसे प्रदीप द्वारा उसे चकराता रोड पर कनॉट प्लेस के पास छोड़ने के लिए कहा था। कनॉट प्लेस में प्रदीप का कोई आदमी आकर उससे उक्त माल की डिलीवरी लेने वाला था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता…

संदीप पुत्र गुरु प्रसाद, निवासी डी ब्लॉक सरस्वती विहार, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 40 वर्ष।

बरामदगी विवरण…

1- 150 पेटी देशी शराब (जाफरान 62 पेटी व माल्टा 88 पेटी)
(अनुमानित कीमत 06 लाख रुपये)
2- वाहन पिकअप संख्या UK07CB/5930 सफेद कलर।

पुलिस टीम…

1- उ.नि. दीपक द्विवेदी चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
2- हेड कानि. विद्या सागर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
3- कानि. विवेक राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
4- कानि. प्रमोद बुटोला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
5- कानि. धर्मवीर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून, थाना रायवाला।
6- कानि. सागर राई थाना नेहरु कालोनी देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!