भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री प्रवक्ता संजय चोपड़ा किए गए नियुक्त…

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय पं. राजकिशोर शर्मा ने उत्तराखंड राज्य में भारतीय किसान यूनियन सर्वे का विस्तारीकरण करते हुए राष्ट्रीय वह प्रदेश स्तर के पदाधिकारी की घोषणा की। लक्सर रोड विद्या देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रांगण में किसान संकल्प पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में तय किया गया कि उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं के निदान के लिए वह उत्तराखंड राज्य में किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर शीघ्र ही राजधानी देहरादून में चरणबद तरीके से आंदोलन व संघर्ष किए जाएंगे। साथ ही पं. राज किशोर शर्मा ने भारतीय किसान यूनियन सर्वे का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय संयोजक स्वामी अनंत महाराज को नियुक्त किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवक्ता संजय चोपड़ा, भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. रश्मी चौधरी, राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र चौहान, करण सिंह पवार, जयपाल सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत कपिल, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. उमादत्त शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश्वर शर्मा, महावीर रावत, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, मधु कांत, प्रमोद शर्मा, प्रदेशमहामंत्री राजीव थपलियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, प्रदेश सचिव वेदपाल सिंह, खेम चंद, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुरेंद्रा शर्मा, प्रदेश महामंत्री रेणु चौहान, सदस्य नवनीत कुमार, मोनू कुमार, मुकुल ठाकुर, जितेंद्र राठौर, राहुल राठौर, सनी वर्मा सभी पदाधिकारी को नियुक्त करते हुए किसान संकल्प पंचायत में भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राज किशोर शर्मा द्वारा घोषणा की गई। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सर्वे युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश भारद्वाज द्वारा सभी पदाधिकारियों को किसानी टोपी पहनाकर वह पटका ओढ़ाकर फूल माला से स्वागत किया गया।