नेशनल कराटे अकादमी इंडिया की 108वीं शाखा का हुआ उद्घाटन, यह गणमान्य जन रहे उपस्थित, जानिए…

देहरादून। नेशनल कराटे अकादमी इंडिया की 108वीं नई शाखा का उद्घाटन भानियावाला में हुआ|
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका डोईवाला की अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल व अध्यक्षता नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के प्रदेश मुख्य संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा ने की| इस अवसर पर 7 अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों को सम्मानित भी किया गया|
नगर पालिकाध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित अकादमी की शाखा खुलने से निश्चित ही अब यहाँ के खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी|


नेशनल कराटे अकादमी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एशियाई कोच सतीश जोशी ने कहा कि स्थानीय शाखा में कराटे सहित किकबॉक्सिंग, वुशु, मुए थाई, योग खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा|
अकादमी द्वारा देश विदेश में भारत का नाम रोशन करने वाले उत्तराखंड के 7 खिलाडियों को सम्मानित किया गया है| सम्मान पाने वाले खिलाडियों में क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं वालीबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद, अकादमी की प्रदेश महासचिव एवं एशियाई पुलिस पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, वुशु एशोसिएशन उत्तराखंड की तकनीकी निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आरती सैनी, मुए थाई खेल में विश्व चैपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे नीलेश जोशी, भारतीय सैन्य अकादमी के कोच राजेंद्र गुप्ता, विश्व मार्शल आर्ट खेल-२०१८ लंदन की रजत पदक विजेता हर्षिता चौधरी एवं अकादमी की कोच सपना जवाडी प्रमुख हैं|


इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन सुमित्रा मनवाल, एनयूजे उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा, वरिष्ठ पत्राकार एवं उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री अरुण सूद,जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!