मनु “मन की आवाज फाउंडेशन” ने घायल पशुओं के लिए चारे का किया प्रबंध…

हरिद्वार। मनु मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा सभी सदस्यों के सहयोग से सड़क पर घायल पशुओं एवं गौमाता, गौवंशों के लिए भूसा एवं हरे चारे की व्यवस्था की गई। फाउंडेशन द्वारा गौशाला में आ रही कुछ समस्याओं को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा लिखित में प्राप्त किया गया जिन्हे संगठन द्वारा निकट भविष्य में समाधान करने हेतु आश्वस्त किया गया।
मनु मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर अनिकेत गिरी द्वारा संचालित घायल पशुशाला में भूसा एवं चारा प्रदान किया जाता रहा है। फाउंडेशन के सभी सदस्य समाज कल्याण और सहायता हेतु सदैव मिलकर कार्य कर रहे हैं। बादल अरोड़ा ने कहा कि घायल पशुओं की सहायता हेतु हम सब सदैव तैयार हैं। नीतीश रेहान ने कहा कि गौमाता और गौवंशों की सेवा करने से एक विशेष शांति की अनुभूति होती है। विशाल भट्ट ने कहा कि मनु मन की आवाज फाउंडेशन और अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे समाज के लिय सुंदर परिणाम भी आ रहे हैं। अनिकेत गिरी द्वारा डॉ. मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवम् अनिता गोयल के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया गया। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा जगह-जगह पर हॉर्डिन लगा कर संगठन का प्रचार प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!