Home / राज्य / प्रदेश में भू माफिया के  काले कारनामों के विरोध में सुराज सेवा दल का सीएम हाउस पर कूच ,देखें वीडियो

प्रदेश में भू माफिया के  काले कारनामों के विरोध में सुराज सेवा दल का सीएम हाउस पर कूच ,देखें वीडियो

देहरादून।आज  सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं का सीएम आवास कूच, सुराज सेवा  दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भू माफिया के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने व आम  जनता के साथ धोखाधड़ी के विरोध में सीएम आवास कूच किया। कूच के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग कूदकर सी एम आवास की ओर दौड़े, कुछ कार्यकर्ता चोटिल भी हुए,

अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया की आम व्यक्ति जब गलती से सरकारी भूमि पर छोटा सा घर बना लेता है तो सारा तंत्र उसके खिलाफ काम करने लगता है उसका घर तोड़ दिया जाता है उस पर मुकदमा लिख दिया जाता है वहीं जब बड़े-बड़े मगरमच्छ सरकारी भूमि को कब्जा रहे हैं कई बार अधिकारियों द्वारा सीमांकन के आदेश भी कर दिए जाते हैं लेकिन भूमाफियाओं माफिया के दबाव में या सत्ता पक्ष के विधायकों के दबाव में इसकी पैमाइश नहीं हो पाती वहीं दूसरी ओर सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से कूटरचित दस्तावेज बनाकर लोगों की जमीनों को हड़प कर दिया जाता है ,आम जनता अपनी जमीन छुड़वाने के लिए त्रस्त रहता है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, भूमाफिया सरकारी जमीन या गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन लोगों को गुमराह कर बेच देते हैं और गरीब आदमी को दोहरी मार झेलनी पड़ती है।

नगर निगम घोटाले में दो आई ए एस और एक पीसीएस अधिकारियों को निलंबित किया गए लेकिन एक कानूनगो जो उसका मुख्य सूत्रधार था जिस पर पूर्व में भी अभी अभियोग पंजीकृत है उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इसके विरोध में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया और मांगे ना पूरी करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र बिष्ट ,सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, विजेंद्र, कावेरी जोशी, पूजा नेगी ,संगीता ,गीता ठाकुर, इंतजार ,नौशाद ,अलीम, सुंदर ,खलील, जावेद ,फिरोज, रेहान, रहमान ,सतबीर ,नितिन कटारिया, शेखर ,सुशील , साबिर राणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!