हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।
हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल स्थित दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में अजगर निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह के वक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे हुए श्रद्धालुओं ने अजगर को देखा तो वहां सभी के होश उड़ गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया। घटना का किसी ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अजगर कितना विशालकाय है। आपको बता दें कि दरिद्र भंजन महादेव मंदिर हरिद्वार का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।













