हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के लिए कल शुक्रवार को मतदान किया जाएगा, हरिद्वार लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत प्रत्याशी है, जो बहुत ही दमखम के साथ चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को टक्कर दे रहे हैं। मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के गांधी के जाने वाले हरीश रावत ने हरिद्वार की जनता से मार्मिक अपील करते हुए वीरेंद्र रावत को वोट देकर भारी मतों से जीतने की अपील की है उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि…
लोकसभा के चुनाव में मेरे जीवन की समस्त निधि दांव पर लगी है। निर्मम, अथाह सत्ता बल से मुकाबला है। सहारा केवल हरिद्वार संसदीय क्षेत्र व उत्तराखंड के मतदाताओं का है। मैं, उत्तराखंडियत और हरिद्वारियत का ध्वजवाहक हूं! ध्वजवाहक को मरने नहीं दिया जाता है। मैं आपके संघर्ष का साथी हूं, मेरा मान रखें, मेरे सम्मान की रक्षा करें।
पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat
Virender Rawat
