किसानों ने दी, पहलगाम आतंकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि…

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) की कार्यशाला में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सरकार से हमलावरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही संगठन में नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन की कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हरिद्वार सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में सैन धर्मशाला, रानीपुर हरिद्वार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव प्रधान एवं संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम किसान नेताओं द्वारा कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए सामान्य नागरिकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया एवं उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियो ने इस आतंकी हमले पर गहरा दुख: व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रधान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन(प्रधान) सरकार के साथ और आरोपियो पर कडी कार्रवाई की मांग करती है। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हरिद्वार में यूनियन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानो को संगठन की नीतियों और कार्यशैली की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हरियाणा से आए हुए पदाधिकारियों ने संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने अपने विचार रखे। संगठन में सक्रिया सदस्यो में से कई को नई जिम्मेदारियां सौपी गई है। जिसमें उत्तराख्ण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार को राष्ट्रीय संठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी भी दी गई है। साथ ही बतया की स्थानीय किसान नेताओं ने किसानो की समस्याओं को भी उठाया। जिसमें फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करना, किसानों को उनकी फसलों के लिए गारंटी मूल्य दिलवाने हेतु सरकार से तत्काल प्रभाव से कानून बनाए जाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी, प्रदेश अध्यक्ष यूपी राजेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार, जिला अध्यक्ष देहरादून राजकुमार चौधरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष आजाद ठाकुर, पश्चिम महासचिव अशोक कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, यूपी प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, सचिन, पंकज प्रधान लक्सर blak अध्यक्ष, दीपक खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष, बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष विशाल ठाकुर के साथ सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!