Home / मुख्य ख़बर / खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी…

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी…

हरिद्वार / बहादराबाद। सोमवार को हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के ग्रामीणों और लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!