
हरिद्वार। रविवार को जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन किया। साईकिल रैली का शुभारम्भ जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी।द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। साईकिल रैली सी.सी.आर. भवन हरिद्वार से आरम्भ होकर कमला पैलेस श्यामपुर कॉगडी से वापस सी.सी.आर. भवन हरिद्वार पर आकर समाप्त हुई। साईकिल रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को खेल विभाग हरिद्वार द्वारा टीशर्ट वितरित की गयी एवं प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।
इस अवसर पर विक्रम सिंह कनिष्ठ सहायक, दीपक चन्द जोशी, शिखा बिष्ट सहायक प्रशिक्षक, सौरव पटवाल, अनुराग सिंह धमान्दा, आदित्य गुप्ता, सोहनवीर, गौरव लोहान, अक्षत कुकरेती, शिवानी नैथानी, परमिता गौतम एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
