श्री निरंजनी रामलीला संस्था मायापुर हरिद्वार के तत्वाधान में रात्रि लीला का समापन…

हरिद्वार। शुक्रवार को श्री निरंजनी रामलीला संस्था मायापुर हरिद्वार के तत्वाधान में रात्रि लीला का समापन किया गया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने उद्घाटन एवं भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राजतिलक किया तथा रामलीला में नि:शुल्क पात्र करने वाले कलाकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित कर आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने अपने बचपन कि यादों को याद करके अंगद के पाठ का उल्लेख किया और निरंजन रामलीला संस्था के सभी पदाधिकारी और पात्रों को आशीर्वाद दिया। श्री निरंजन रामलीला संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर, संस्था के संस्थापक सचिव भोला शर्मा, रावण का जीवंत अभिनय करने वाले अमित बोरी, मंच संचालन कर रहे राजू मनोचा, संस्था के संरक्षक सुभाष चंद्र गुप्ता, सचिन बेदी, सुरेंद्र सैनी, सुमित, इंद्रजीत बेदी, तरुण आहूजा, दीपक शर्मा, जॉनी अरोड़ा, अंकित तिवारी, चिराग मनोचा, आर्यन मनोचा, श्लोक कुर्ल, सुमित बोरी, सहज एवं लीला के समस्त पत्रों ने महाराज जी का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के स्वरूप के रूप में आकाश शर्मा, लखन लाल के स्वरूप के रूप में नीरज चौहान और मां जानकी के रूप में विकास शर्मा ने अभिनय किया। संस्था के सचिव भोला शर्मा ने अपने सभी पदाधिकारी और पात्रों का शॉल उड़ाकर अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया तथा रामलीला व भव्य दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी को साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!