Home / मुख्य ख़बर / कांवड़ मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर संजय चोपड़ा ने किया भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक…

कांवड़ मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर संजय चोपड़ा ने किया भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक…

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 निर्विघ्न शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के उपरांत कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रवणनाथ मठ स्थित सदाशिव भगवान पशुपतिनाथ का गंगाजल से अभिषेक कर उत्तराखंड राज्य की खुशी की कामना की। विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत पशुपतिनाथ मंदिर के पौराणिक व आध्यात्मिक इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा ने कहा भगवान पशुपतिनाथ की आराधना करने से श्रद्धालुओं को मनवांछित फल की इच्छा पूर्ति होती है, उन्होंने कहा इस दुर्लभ स्थान के दर्शन मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। पशुपतिनाथ की ऐसी गाथा है जब पांचो पांडव महाभारत युद्ध की समाप्ति के उपरांत भगवान शिव के दर्शन करने के लिए हिमालय पर खोज कर रहे थे इस दौरान भगवान सदाशिव ने नेपाल काठमांडू से पहले किसी स्थान पर प्रगट होने का प्रयास किया था तभी नेपाल नरेश द्वारा इस मंदिर की स्थापना पशुपतिनाथ के रूप में स्थापित की गई है।
विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक अभिषेक करने वालो में राजेश खुराना, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, राजेश दुआ, तारकेश्वर पुरी, आशीष भट्ट, शिव प्रकाश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!