Home / मुख्य ख़बर / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिनभर हरिद्वार में, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, जानिए कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिनभर हरिद्वार में, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, जानिए कार्यक्रम…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिनभर हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जनपद में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री 11:30 बजे गेंडीखाता क्षेत्र के बसुचंदपुर में कृष्णायन गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पर्व में शिरकत करेंगे, इसके बाद 12:15 बजे मुख्यमंत्री ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के मानूबांस गांव में किसान मेले का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे, 5:30 बजे सिडकुल में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित आवास योजना का भी आज मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे, आज मुख्यमंत्री जनपद में कई विकास योजनाओं की घोषणाएं भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!