वेद माता गायत्री दर्द निवारण केंद्र द्वारा उत्तम वृद्धावस्था कैसे पाएं विषय पर कार्यक्रम हुआ आयोजित…

हरिद्वार। शनिवार को वेद माता गायत्री दर्द निवारण केंद्र द्वारा उत्तम वृद्धावस्था कैसे पाएं विषय पर आर्य वानप्रस्थ आश्रम शाखा नंबर दो में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य ब्रह्मदेव संस्थापक औरोविल्ली आश्रम रायवाला व मुख्य अतिथि राजेंद्र अंतवाल अध्यक्ष गौ-सेवा आयोग उत्तराखंड सरकार रहे तथा वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के मंच पर ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद शर्मा, वनप्लस के प्रधान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी वक्ताओं ने उत्तम आरोग्य कैसे हो इसके विषय में अपने विचार व्यक्त किये, उत्तम जीवन कैसे जिया जाए इसके विषय में विचार व्यक्त किया। जीवन का मतलब केवल जिंदा रहना नहीं है प्रभु ने जीवन दिया है तो जीवन में कुछ करने के लिए है आदि विषयों पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम जगदीश लाल पाहवा ने सभी का धन्यवाद किया और सभी को उत्तम जीवन जीने के गुरु सिखाएं। कार्यक्रम का संचालन राधिका नागरथ व अंजलि माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उमेश चंद जैन मनोज गौतम विजयपाल बघेल अर्जुन देव श्रीधर शिवकुमार शास्त्री, यशपाल, महेंद्र मोहन शुक्ला, डॉ. राजकुमार रावत, चरण सिंह, राकेश बाबा, विश्वास सक्सेना, अजीत सिंह, नितिन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!