ग्राम कांगड़ी स्थिति विद्यालय ज्ञान गंगा माता पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस…

हरिद्वार। शुक्रवार को ग्राम कांगड़ी स्थिति विद्यालय ज्ञान गंगा माता पब्लिक स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती मनु शिवपुरी (ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ) एवम् पंडित योगी (योगाचार्य) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना से हुई। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर प्रभारी सुशील बडोला एवम् विद्यायल प्रबंधक श्रीमती प्रियंका हजेला और गौरव हजेला और समस्त विद्यालय स्टाफ नीलम गोस्वामी, नीलम पाल, निर्मल कुमारी, आंचल खुराना, सरिता, दिव्या जैसाली, वीना देवी, ईश्वर सिंह, कमलेश आदि उपस्थिति रहे। श्रीमती मनु शिवपुरी मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा, टीम के आर्थिक सहयोग द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया एवम् सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की।

डॉ. मनु शिवपुरी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सराहना की, उनके साथ आई टीम संजीव बालियान, एडवोकेट अर्क शर्मा, अनिल भारतीय, आकाश भारद्वाज, बादल, नीतीश रेहान, मनीषा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, संजीव बालियान ने कहा कि ये बच्चें ही कल का भविष्य है, इन्हें अच्छे संस्कार द्वारा ही कल के अच्छे नागरिक बनाया जा सकता है। अर्क शर्मा ने कहा कि आज राम जी के पुनः मंदिर निर्माण से संपूर्ण विश्व में भारत की एक अलग छवि का निर्माण हुआ है, अब भारतीय विद्यालयों में हमारी संकृति की ही शिक्षा पुनः प्रारंभ हो रही है। यह बहुत ही सकारात्मक है। आकाश भारद्वाज ने बताया कि राम स्वयं में ही भारतीय संस्कृति का सम्पूर्ण परिचय हैं। अनिल भारतीय ने सुनील बडोला, प्रधानाचार्या श्रीमति प्रियंका एवम् समस्त स्कूल प्रशासन का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राम भजन पर सुंदर प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!