पूर्व-सैनिकों ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस…

हरिद्वार। शुक्रवार को देवभूमिपूर्व-सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार द्वारा धूमधाम से गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। सभी पूर्व-सैनिकों ने अपने सेवाकाल के दौरान प्राप्त मैडलों से सुसज्जित होकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (से.नि.) करण सिंह और समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर (से.नि.) दिनेश चंद्र सकलानी की अगुआई में ध्वाजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात पूर्व-सैनिकों द्वारा राम वाटिका, ज्वालापुर में देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार ने किया एवं अध्यक्षता वरिष्ठ पूर्व-सैनिक राजेंद्र पाल सिंह द्वारा की गई। सुनील कुमार यादव, वी.डी. शर्मा, सुलेख चंद, शमशेर सिंह आदि ने देशभक्ति से ओतप्रोत शेरो-शायरी एवं गीतों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व-सैनिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त समिति में जुड़े नए सदस्यों को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सुबेदार मेजर दिनेश चंद सकलानी ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं पूर्व-सैनिकों के हितों के कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा पूर्व-सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया, साथ ही अन्य पूर्व-सैनिकों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर योगेंद्र पुरोहित, विजय शंकर चौबे, प्रकाश चंद भट्ट, ब्रह्मस्वरूप शर्मा, मुकेश कुमार चंदोलिया, मनोज भट्ट, ओम प्रकाश थापा, जितेंद्र असवाल, प्रवेंद्र सिंह, थान सिंह बिष्ट, संजीव कुमार, विष्णु दत्त शर्मा, इंद्र मोहन सिंह रावत, नंदन सिंह कठायत, गोपी चंद, शिव नंदन, देवेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र थापा, पी.के. शर्मा, शंभू बैठा, रणबीर सिंह बिष्ट, शेर सिंह, महावीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र थापा, कोमल सिंह रौथाण, प्रवेश कुमार, जगदम्बा प्रसाद, दिनेश सिंह, सतेश्वर बड़ोनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!