Home / स्वास्थ / रोटरी हरिद्वार की ओर से एचपीवी (HPV) और उससे होने वाली बीमारियों पर किया गया विशेष जागरूकता कार्यक्रम…

रोटरी हरिद्वार की ओर से एचपीवी (HPV) और उससे होने वाली बीमारियों पर किया गया विशेष जागरूकता कार्यक्रम…

हरिद्वार। सोमवार को रोटरी हरिद्वार की ओर से आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बहादराबाद में एचपीवी (HPV) और उससे होने वाली बीमारियों पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चियों को एचपीवी से बचाव हेतु टीकाकरण की महत्ता समझाई गई।
इस दौरान मुख्य जानकारी डॉ. नीना सबलोक ने दी, जिनका सहयोग डॉ. प्रवेश सबलोक ने किया। दोनों ही मास्टर ट्रेनर्स हैं जो डॉक्टरों को इस विषय पर प्रशिक्षित करते हैं। वे रोटरी पोंटा साहिब से विशेष रूप से बच्चियों के हित के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
सत्र के दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और टीके को लेकर सभी भ्रांतियों को दूर किया गया। सत्र में करीब 450 छात्राओं ने भाग लिया ।

छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण बातें बताई गईं…
1- टीकाकरण रोटरी हरिद्वार की ओर से निःशुल्क रहेगा।
2- यह टीकाकरण केवल 9-18 वर्ष की छात्राओं के लिए होगा।
3- केवल ज़रूरतमंद परिवारों की छात्राएं ही पात्र मानी जाएँगी।
4- टीकाकरण हेतु माता-पिता की सहमति अनिवार्य है तथा कन्सेंट फॉर्म पर हस्ताक्षर करके स्कूल की प्रधानाचार्या को देना होगा।
5- विद्यालय की ओर से रिकमेंडेशन लेटर और कन्फर्मेशन लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

जैसे ही यह प्रक्रिया पूर्ण होगी, टीकाकरण का अगला चरण प्रारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन रोटरी हरिद्वार अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत ने किया।
रोटरी हरिद्वार की ओर से सचिव रो. सक्षम पाठक, पीपी रो. विवेक मिश्रा, रो. भावेश अग्रवाल, रो. गंगाधर नायक, रो. धर्मेंद्र मांधाता और रो. इन्द्र राज आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कॉलेज और कंज प्रोडक्ट्स की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी की। पीपी रो. विवेक मिश्रा ने प्रधानाचार्या शारदा चौहान का पटका पहनाकर अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
साथ ही, विद्यालय और रोटरी हरिद्वार की ओर से डॉ. नीना सबलोक और डॉ. प्रवेश सबलोक का आभार और अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!