Home / त्यौहार / वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज…

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज…

हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक प्रीति गुप्ता ने सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज महोत्सव नारी शक्ति और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी संस्कृति से जोड़ता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा और एकता को बल मिलता है। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि परंपराएं और संस्कृति ही हमारी पहचान हैं। महिलाएं परिवार का संरक्षण करती हैं और उनके मार्गदर्शन में ही परिवार आगे बढ़ता है। त्योहारों से हमें समाज को संस्कार और एकता की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि संस्कारवान परिवार ही राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करते हैं। वैश्य समाज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भगीदारी निभा रही है। इस अवसर पर संयोजक दीपिका गुप्ता, सहसंयोजक प्रीति गुप्ता, राधा गोयल, पूजा गुप्ता, गौरी गर्ग, विनीशा गर्ग, शालू गर्ग, निधि बंसल, ध्वनि अग्रवाल, दृष्टि गर्ग, साक्षी अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, अलका अग्रवाल सहित सभी महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!