उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं परीक्षा में वैभव जोशी ने राज्य में पाया 20वां स्थान…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

रानीखेत। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सतीश जोशी के होनहार पुत्र वैभव जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड राज्य की वरीयता सूची में 20वां स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। वैभव की इस उपलब्धि पर परिवार ने मिठाई बाँटकर खुशी जाहिर की है। वैभव के पिता सतीश जोशी एशियाई कोच और रेफरी हैं तथा माता गीतांजलि जोशी शिक्षिका हैं। वैभव जोशी राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाडी भी हैं। वैभव एक्सपोनेंसियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुंआ में अध्यनरत हैं। वैभव की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में भी हर्ष का माहौल है। वैभव ने दसवीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। उसने गणित विषय में 100 में से 99 अंक प्राप्त किये हैं। राज्य की वरीयता सूची में 20वें स्थान पर आने वाले वैभव जोशी भविष्य में सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। वह अपने पिता को अपना प्रेरणास्रोत एवं दादा भोला दत्त जोशी को अपना आदर्श मानते हैं। वैभव की उपलब्धि पर मंडल उपाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, जगदीश जोशी, एनयूजे जिला महासचिव दीपक कापड़ी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, गोपाल नाथ गोश्वामी, गोपाल बिष्ट, सचिन जोशी, जगदीश तिवारी सहित गणमान्य लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!