हरिद्वार तहसील में सहारा कंपनी की जमीन, अवैध खनन, शराब तस्करी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल का हल्ला बोल, देखें वीडियो…

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में सुराज सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और प्रदेश में अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार रेखा आर्य को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर लगाम लगाने की मांग की। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि हरिद्वार जनपद में अवैध खनन से लदे वाहनों के कारण दो बड़े हादसे हो गए जिनमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ गई। दोनों मामलों में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई लेकिन बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य में सफेदपोशों की संलिप्तता के चलते ये सब हो रहा है और अफसरशाही हावी है। उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि उनकी इन सब मांगो को पूरा किया जाए नहीं तो सुराज सेवादल अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।

ये हैं प्रमुख मांगे, जानिए…

(1‌) सहारा निवेशकों का पैसा लौटाया जाए और जब रजिस्ट्री पर रोक लगा दी तो कार्य पर भी प्रतिबंध किया जाए और नक्शा निरस्त किया जाए।
(2) शराब तस्करी रोकी जाए और लाचार कानूनी व्यवस्था मजबूत की जाए व सरकारी नंबरों को उच्च अधिकारियों द्वारा रिसीव किया जाए।
(3) शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त किया जाए और सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल अनिवार्य किया जाए।
(4) सत्यम कंपनी के कर्मचारियों को कंपनी में बहाल किया जाए व hp मैनेजर को बर्खास्त किया जाए उत्तराखंड से स्थानांतरण किया जाए अन्यथा टैक्स को रिकवर किया जाए।
(5) ऊर्जा प्रदेश में बिजली के दाम घटाए जाए और आम जनता को सुविधा प्रदान की जाए।
(6) आयुष्मान कार्ड को खंडूरी जी के शासनकाल में बने स्वास्थ्य कार्ड की तरह बनाया जाए ताकि मरीज को जाते ही उपचार मिल सके और वह समस्त अस्पतालों में लागू किया जाए। रुड़की मेयर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!