शिवडेल स्कूल जगजीतपुर के दो छात्रों ने राज्य स्तरीय वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान किया प्राप्त…
हरिद्वार। शिवडेल स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार के आठवीं कक्षा के दो छात्रों आरव पटेल एवं ईशान त्रिपाठी ने देहरादून में 20 अक्टूबर 2023 को आयोजित राज्य स्तरीय वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जनपदों से ग्यारह स्कूलों ने भाग लिया था। छात्रों की सफलता पर स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी, प्रधानाचार्य अरविन्द बंसल, कोऑर्डिनेटर विपिन मलिक एवं मार्गदर्शक श्रीमति संदीपा लाम्बा ने बच्चो को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।