Home / शिक्षा / एसडीआईएमटी में नव प्रवेशित छात्रों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित…

एसडीआईएमटी में नव प्रवेशित छात्रों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित…

हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) में सत्र 2026-27 के लिए बीबीए, बीसीए एवं एमबीए में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न कार्यक्रमों एवं कॉलेज की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता और आइस ब्रेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और आपसी समन्वय एवं टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के संचालन में सुनैना, पायल, आदित्य, राज सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने वॉलंटियर के रूप में सहयोग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की डायरेक्टर जयालक्ष्मी, डीन अंजुम सिद्द्की, प्रधानाचार्य ए.के. गौतम एवं पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंह राठौर ने किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर जयालक्ष्मी ने नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नई उमंग और उत्साह के साथ अपने बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और सकारात्मक सोच देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नए शैक्षणिक परिवेश को समझने का अवसर प्राप्त किया। संस्थान की ओर से छात्रों को आने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उमेश चंद्रा, अंकुर, आशीष, देवेंद्र, धरणी धर वागले, दिलखुश, ज्योति राजपूत, वर्षा रानी सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!