
हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, पंकज चौधरी, अंजुम सिद्दीकी, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार, ऐंवेत कुमार सहित सभी अध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने कहा कि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे को समझने और उनकी प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही संस्थान को नए विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रुचियों को समझकर उन्हें आगे निखारने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम की एंकरिंग अफजल और सृष्टि ने की। वहीं तरंगप्रीत, शिवांशु, अनिक, प्रद्युम्न, शालिनी और सिद्धार्थ ने वॉलिंटियर्स की भूमिका निभाई।
विभिन्न चरणों में आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद बीबीए प्रथम वर्ष के यशप्रीत सिंह को मिस्टर फ्रेशर और बीसीए प्रथम वर्ष की दिव्या को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं बीबीए प्रथम वर्ष की रिया को मिस पर्सनैलिटी, एमबीए प्रथम वर्ष की रिया को मिस कॉन्फिडेंट तथा पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष के अंकुश को मिस्टर कॉन्फिडेंट घोषित किया गया।
इस अवसर पर वैशाली चौहान, मेघा, मल्लिका, दीपांशी धीमान, धरणी धर वाग्ले, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, अनुराग गुप्ता सहित संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।










