Home / शिक्षा / स्वदेशी क्रांति से ही विजय होगा अर्थव्यवस्था का यह रण -प्रो. सुनील कुमार बत्रा।

स्वदेशी क्रांति से ही विजय होगा अर्थव्यवस्था का यह रण -प्रो. सुनील कुमार बत्रा।

हरिद्वार। हरिद्वार में नव प्रवेशी सीए प्रशिक्षुओं के साथ जाने माने वाणिज्य शास्त्री प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने एक सामूहिक संवाद का आयोजन आईसीएआई के हरिद्वार स्थित शाखा में किया।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता तथा अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए उच्च टैरिफ विषय पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में नव प्रवेशी सीए प्रशिक्षुओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भारत एक विशाल देश हैं जिसे हर राष्ट्र एक बड़े बाजार के रूप में देखता आया हैं। आज वैश्विक अर्थव्यवस्था के बदलते हुए स्वरूप की मांग हैं कि हम अपने स्वदेशी उत्पादों तथा स्वदेशी तकनीकों को संजोती स्वदेशी क्रांति के वाहक बनें क्योंकि वैश्विक आर्थिक अर्थव्यवस्था के इस संकट का स्वदेशी क्रांति से ही सामना किया जा सकता हैं। प्रो. बत्रा ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए उच्च टैरिफ से भारतीयों उत्पादों को नए वैकल्पिक बाजार की आवश्यकता होगी जिसको विश्व के अन्य देशों के साथ विदेशी कूटनीति से उपलब्ध किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के प्रतिभावान युवाओं के देश से पलायन होने से रोकना होगा जिसके लिए भारत को तकनीकों के विकास, रोजगार के अच्छे अवसर विकसित करने होंगे। आज समय की मांग हैं कि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हमें अन्य देशों के साथ डॉलर में नहीं अपितु उन देशों की करेंसी में व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए जिससे कि वैश्विक स्तर पर रुपया मजबूती को पा सके। इस अवसर पर प्रो. बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के हंसलपुर में मारुति कंपनी के ईवी कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उदघाटन के विषय में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में इस तरह के प्रयास उनकी दूरदर्शिता को भली भांति प्रदर्शित करते हैं। इस अवसर पर सीए प्रशिक्षु ने कहा कि यह नया भारत हैं और यह युवा भारत ट्रंप के इस टैरिफ का अपने स्तर से जवाब देगा। उन सभी का मानना हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस फ़ैसले से भारत में स्वदेशी प्रेम एवं राष्ट्रवाद की भावना बढ़ेगी। नवप्रवेशी सीए प्रशिक्षुओ में ओम गुप्ता, अभिषेक गुसाईं, हर्षित अवस्थी, अंशिका धीमान, शिवांश, कु ख़ुशी, तनिश कुमार मेहरा, शिवांश कीर्तिपाल, अक्षरा, ईशा थपलियाल, कृष्णा अग्रवाल, आशीष वार्ष्णेय एवं तनुश अग्रवाल आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!