राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसएमजेएन महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान करने की दिलायी गयी शपथ…

हरिद्वार। गुरुवार को एसएमजेएन महाविद्यालय में उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, चुनाव साक्षरता क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा मतदान करने हेतु शपथ दिलायी गयी।

इस अवसर पर श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति ने अपने संदेश में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान युवाओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। श्रीमहन्त ने कहा कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करके देश व राज्य के विकास में भागीदार बनें, सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभायें एवं राष्ट्र को एक राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर ले जाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य एवं एईआरओ डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी छात्र-छात्राओं विशेषकर जो प्रथम बार मतदाता हेतु अर्ह हो रहे हैं उनसे मताधिकार करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण व आन्तरिक गुणवत्ता आवश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान युवाओं के लिए एक उत्सव से कम नहीं है। कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे निर्वाचन आयोग कैम्पस अम्बेसडर विनय थपलियाल ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। कुशल शासन प्रणाली के रुप में लोकतंत्र स्थापित है एवं लोकतंत्र इस बात पर तय होता है कि हम अपने मत का प्रयोग उन जनप्रतिनिधियो के चयन में करे जो समाज की सामाजिक समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्र विकास की सोच रखते हों।

महाविद्यालय में भारतीय निर्वाचन आयोग कैम्पस अम्बेसडर व कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो (छात्रा इकाई) डाॅ. सुषमा नयाल ने समस्त विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं से जो छात्रायें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनसे अपना वोट बनवाने की अपील की।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना को ईशिका, साक्षी, आरती व कामाक्षा द्वारा, मतदान गान संगीत विभाग की डाॅ. अमिता मल्होत्रा तथा ईशिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। मतदान नृत्य नाटिका की सुन्दर प्रस्तुति मानसी वर्मा, ईशिका, आरती प्रजापति, शालिनी, आंचल, साक्षी आदि द्वारा दी गयी तथा अपराजिता ने कविता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में युवा छात्रा अम्बेसडर कु. अर्शिका ने नव वोटर युवाओं से मतदान में प्रतिभाग करने की अपील की।

इस अवसर पर चुनाव सैक्टर मजिस्ट्रेट डाॅ. विनीत विश्नोई, सेक्टर पुलिस अधिकारी कल्पना शुक्ला, बीएलओ सुमन, दीपा पंत, अनिता उनियाल, किरण, आशा, सुनीता कश्यप, अनुराधा, वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत, रामेश्वर गौड़ सहित महाविद्यालय के डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. अनुरीषा, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, डाॅ. शिवकुमार चौहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. विनिता चौहान, डाॅ. वन्दना सिंह, अंकित बसंल, विनित सक्सेना, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. यादविन्दर, मनोज मलिक, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, संजीत कुमार, कमल नेगी आदि सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त श्री थपलियाल द्वारा सभी का धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!