एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज के पुस्तकालय प्रभारी अश्वनी अग्रवाल हुए सेवानिवृत्त, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शनिवार को स्थानीय एसएमजेएन (पी.जी.) काॅलेज में पुस्तकालय के वरिष्ठ लिपिक अश्वनी कुमार अग्रवाल 31 वर्षों की अनवरत सेवाओं के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक, मुख्य परीक्षा प्रभारी डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ सुषमा नयाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

अश्वनी कुमार अग्रवाल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने ने उन्हें अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काॅलेज में अपनी सेवायें प्रदान की। डाॅ. बत्रा ने उनके दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि अश्वनी कुमार अग्रवाल ने 1991 से इस महाविद्यालय में अपनी सेवायें प्रदान करनी प्रारम्भ की थी। डाॅ. माहेश्वरी ने कहा कि 31 वर्षों के इस लम्बे सेवाकाल में उन्होंने अपनी सेवायें छात्र-छात्राओं को प्रदान की। वहीं वे काॅलेज कर्मचारियों के लिए भी सदैव तत्पर रहे।

मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक ने इस अवसर पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के कार्मिकों को अश्वनी अग्रवाल का व्यक्तित्व प्रेरणास्पद तथा अनुकरणीय है। अंत में काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, डाॅ. सरस्वती पाठक द्वारा अश्वनी कुमार अग्रवाल को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर डाॅ. नलिनी जैन, डॉ जे सी आर्य, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, विनिता चौहान, प्रिंस श्रोतिर्य, वेद प्रकाश चौहान, महिमा, प्रियंका प्रजापति, सन्तोष, डॉ. आशा शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, रितिका सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान, राजकुमार, होशियार सिंह चौहान, श्रीमती हेमवंती, संजीत कुमार एड़., कमल नेगी, सुशील राठौर, शिव प्रसाद, विशाल, विनीत, मोनू राम, अशोक चौहान, घनश्याम सिंह आदि सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!