बड़ी खबर। आश्रम के 28 लाख रुपए लेकर संत फरार, मुकदमा दर्ज़, इस आश्रम का मामला…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में भोलानंद सन्यास आश्रम के महंत के ब्रह्मलीन हो जाने के बाद आश्रम का कोषाध्यक्ष 28 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोषाध्यक्ष संत के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भोलानंद संयास आश्रम के स्वामी गहनानंद गिरी 23 मार्च 2020 को ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद आश्रम के कोषाध्यक्ष तपानंद गिरी ने आश्रम में बिना बताए बैंक खातों में जमा एफडी के 2800000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और रुपए निकालकर तपानंद गिरी फरार हो गए हैं।

आश्रम की ओर से गोपालानंद गिरी ने पुलिस में तहरीर देकर फरार संत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है और उन्हें कोषाध्यक्ष पद से भी हटा दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी संत तपानंद गिरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!