Home / पुलिस / देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…

देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…

हरिद्वार। जनपद में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हरिद्वार और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को भी सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई 2 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार की गई। देह व्यापार की सूचना मिलने पर थाना सिडकुल पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में होटल युवराज में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला अभियुक्ता और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस टीम ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला, उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दीपक डबराल और महिला कांस्टेबल शशिबाला शामिल रहे। वहीं, सिडकुल पुलिस टीम से उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल मनीष ने भी संयुक्त कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!