Home / पुलिस / कुलसचिव के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार…

कुलसचिव के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार…

हरिद्वार / कनखल। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलसचिव के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे थे। इसी दौरान बुजुर्ग कुलसचिव द्वारा सुझाव दिए जाने पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आरोपियों को कुलसचिव को जमीन पर गिराकर मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने मामले में रजनीश भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय महेश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक पुत्र स्वर्गीय जयपाल, ओमबीर सिंह पुत्र भूरा सिंह तथा उमाशंकर पुत्र स्वर्गीय भगवान दत्त शर्मा, सभी निवासी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, थाना कनखल, हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, अपर उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी तथा हेड कांस्टेबल संजय धनाई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!