Home / पुलिस / ऑपरेशन प्रहार 2026: पुलिस ने 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार…

ऑपरेशन प्रहार 2026: पुलिस ने 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार…

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 93 नशीले इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, नशे के कारोबार और जुआ-सट्टे में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को बहादराबाद पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले सड़क मार्ग के तिराहे पर दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 48 शीशी Diazepam Injection IP Lori 2ml और 45 शीशी Restigesic Injection Buprenorphine Hydrochloride, कुल 93 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK17N/7811 भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नसीम पुत्र मुनफैद, निवासी ग्राम लंढौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार तथा तन्मय ध्यानी पुत्र शशि मोहन ध्यानी, निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने कथित तौर पर बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और स्वयं नशे के आदी होने के कारण वे शाह नामक व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदते थे।
इस मामले में कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह तथा होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!