Home / राजनीति / अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च…

अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च…

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग तथा प्रकरण में उठे आरोपों के बीच दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखी नदी से भीमगोड़ा तक विशाल कैंडल मार्च निकाला।
कैण्डल मार्च को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने बेटी अंकिता के लिए न्याय की आवाज़ बुलंद करते हुए भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करने और प्रकरण से जुड़े अनुत्तरित सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग की, साथ ही कहा कि अंकिता के परिवार की पीड़ा और उनके सवालों को अनसुना करके सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अंकिता के माता-पिता आज भी अपनी बेटी के लिए पूर्ण न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा उनके सवालों का जवाब देने के बजाय उन नेताओं को सम्मानित करने में जुटी है, जिनके नाम को लेकर परिवार सवाल उठा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाकर भाजपा सरकार उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास कर रही है साथ ही कहा कि इस नियुक्ति ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ाया है तथा सरकार की संवेदनशीलता और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में अंकिता के माता-पिता भी अपनी आपत्ति सार्वजनिक कर चुके हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल ने कहा भाजपा सरकार जवाब दे कि उसकी प्राथमिकता बेटी को न्याय दिलाना है या अपने नेताओं को बचाना? ‘बेटी बचाओ’ का नारा देने वालों को अंकिता की मां के आंसू क्यों दिखाई नहीं देते? सत्ता का प्रभाव किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच में बाधा नहीं बनना चाहिए,हम किसी राजनीतिक घोषणा को न्याय का विकल्प नहीं मानते, परिवार की ओर से उठाए गए प्रत्येक गंभीर सवाल की जांच हो और प्रमाणों के आधार पर जिसकी भी भूमिका सामने आए उसके विरुद्ध कार्रवाई हो पद कितना भी बड़ा हो, पीड़ित परिवार की न्याय की पुकार उससे छोटी नहीं हो सकती।
छात्र नेता तन्वी गुप्ता और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अंकिता के परिवार के न्याय के संघर्ष के साथ भी खड़ी है और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली प्रत्येक महिला के सम्मान एवं सुरक्षा के पक्ष में भी मजबूती से खड़ी रहेगी,
कैण्डल मार्च में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी, वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन यादव, महानगर कांग्रेस सचिव करन सिंह राणा, ओम मलिक, मोहित शर्मा, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, रितेश पांडे, गोविंद पांडे, सनी राजपूत, आशीष प्रधान, पायल सैनी, पायल ठाकुर, ओम कश्यप नितिन रावत, योगेश त्यागी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!